ऐक्टर यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के वायरल इंटीमेट कार सीन को लेकर कई शिकायतें दर्ज होने के बाद फिल्म कानूनी मुश्किल में फंस गई है। वहीं, उस सीन में दिख रहीं ऐक्ट्रेस बीट्रिज़ टॉफेनबैक ने अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल डिलीट कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, बीट्रिज़ एक ब्राज़ीलियाई मॉडल और ऐक्ट्रेस हैं जिन्होंने 2014 में करियर शुरू किया था।