इंटर्न बनकर आए, बन गए CEO; कौन हैं N चंद्रशेखरन जिसके लिए टाटा ग्रुप ने तोड़ी अपनी पॉलिसी?
टाटा ग्रुप की 65-वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट पॉलिसी से पहली बार अलग हटते हुए टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा सन्स के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को मंज़ूरी दी। चंद्रशेखरन ने 1987 में टीसीएस में बतौर इंटर्न शुरुआत की और 2009 में सीईओ बने। 2017 में वह टाटा सन्स के चेयरमैन बनने वाले पहले गैर-टाटा परिवार के सदस्य थे।