इंडिगो ने महाकुंभ के बीच प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए में की 30%-50% की कटौती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो ने महाकुंभ के बीच प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए में 30%-50% तक की कटौती कर दी है। दरअसल, इससे पहले महाकुंभ के चलते विमानों के टिकट के दाम आसमान छूने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस के साथ बैठक कर उनसे प्रयागराज के लिए किराए को तर्कसंगत बनाने के लिए कहा था।