लेखक-गीतकार नीलेश मिश्रा ने कहा है कि इंडिगो स्टाफ ने लखनऊ से अकेले गोवा जा रही उनकी 10-वर्षीय बेटी वैदेही से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने X पर लिखा, "इंडिगो स्टाफर ने कहा- 'इस लड़की ने दिमाग खराब कर दिया है...खाने को लेकर इसके कितने नखरे हैं...तुम्हारी आंखें नहीं हैं?...जाओ, खाना खाओ!'...बड़ों के साथ-साथ बच्चों से भी वे रुखा व्यवहार करते हैं।"