आज ECI तक मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, जंतर-मंतर व ECI मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा
SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसद मंगलवार को संसद भवन से ECI मुख्यालय तक मार्च करेंगे। इसके चलते जंतर-मंतर और ECI मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इस मार्च में शामिल नहीं होगी।