राजघाट जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- दो दिन से हमें प्रोटेस्ट नहीं करने दे रहे
इंडिया गठबंधन के सांसद कनॉट प्लेस में लंच बैठक के बाद राजघाट की ओर मार्च कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए। विपक्ष सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। चुनाव आयोग के बाहर हाई अलर्ट जारी है।