इंडियन आइडल 3 के विजेता गायक प्रशांत तमांग की मौत पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उनकी पत्नी ही उन्हें अस्पताल लेकर आई थीं। बयान में कहा गया, "क्राइम टीम और एफएसएल टीम प्रशांत के घर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया है ताकि मृत्यु का कारण पता चल सके।"