इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने बचत खाते पर मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता की खत्म

पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने त्योहारी सीज़न में ग्राहकों को राहत देते हुए सेविंग्स अकाउंट के मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है यानी मिनिमम बैलेंस न रखने पर खाताधारकों पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी। हालांकि, एसबी-मैक्स, एसबी-एचएनआई जैसी बैंक की प्रीमियम बचत खाता योजनाओं पर यह राहत नहीं दी गई है।