इंदौर में अपने बचपन के घर पहुंची अंकिता लोखंडे, पिता को याद कर हुईं भावुक

टेलीविज़न ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन और मां वंदना के साथ इंदौर (एमपी) में अपने बचपन के घर गईं और वहां अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए रो पड़ी थीं। अंकिता ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विक्की को अपना घर दिखाती और बचपन के सपनों को याद करती नज़र आईं।