कंटेंट क्रिएटर और ऐक्ट्रेस डॉली सिंह इंस्टाग्राम की गोल्डन रिंग जीतने वाली पहली भारतीय क्रिएटर बनी हैं। यह अवॉर्ड इंस्टाग्राम के नए ‘रिंग्स’ प्रोग्राम के तहत क्रिएटर्स को ओरिजिनल और इनोवेटिव कंटेंट के लिए दिया जाता है। डॉली इकलौती भारतीय हैं जिन्हें 25 वैश्विक विजेताओं में शामिल किया गया है। उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा पल बताया है।