इंस्टाग्राम पर ऐक्टर अक्षय कुमार के 67 मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वह केवल 7 अकाउंट को फॉलो करते हैं जिनमें उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और भांजी सिमर भाटिया शामिल हैं। इसके अलावा वह अपने क्लोदिंग ब्रैंड 'फोर्स IX', पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, 'ट्वीक इंडिया', फिल्म 'पैड मैन' का अकाउंट और 'ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स' को भी फॉलो करते हैं।