इंग्लैंड नहीं यह बिहार है: समागम कार्यक्रम में किसान के अंग्रेज़ी बोलने पर बिहार के सीएम

पटना (बिहार) में मंगलवार को किसान समागम कार्यक्रम में एक किसान द्वारा अंग्रेज़ी के शब्दों का इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ''इंग्लैंड है जी? बिहार है ये। हिंदी के शब्द भूल गए हैं?'' उन्होंने कहा, ''खेती आम आदमी करता है और आपको (किसान) यहां सुझाव देने के लिए बुलाया गया है तो आप आधी अंग्रेज़ी बोल रहे।''

Load More