इंटरनेट को नफरत की जगह न बनाएं: कंगना के शो में भाग लेने पर आलोचना को लेकर फारुकी
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में भाग लेने को लेकर आलोचना झेलने पर कहा है कि इंटरनेट को बहस और नफरत की जगह न बनाएं। बकौल फारुकी, "उन्हें अपना काम (आलोचना) करने दें और मुझे अपना (मनोरंजन)...मेरा काम आपका मनोरंजन करना है और मैं इस शो में पूरे समय ऐसा करने की कोशिश करूंगा।"