इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड्स 2021 में स्कॉटलैंड के ऐक्टर डेविड टेनैन्ट ने 'डेस' के लिए बेस्ट ऐक्टर जबकि ब्रिटिश ऐक्ट्रेस हेली स्क्वायर्स 'अडल्ट मटीरियल' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस चुनी गईं। इज़राइली शो 'तेहरान' ने बेस्ट ड्रामा सीरीज़ जबकि फ्रांसिसी 'कॉल माई एजेंट!- सीज़न 4' ने बेस्ट कॉमेडी का पुरस्कार जीता। नॉर्वे की 'अटलांटिक क्रॉसिंग' को बेस्ट टीवी मूवी/मिनिसीरीज़ का अवॉर्ड मिला।