'इंटेल, भारत में स्वागत है:' पीएलआई स्कीम की कंपनी के अधिकारी द्वारा तारीफ पर आईटी मंत्री

इंटेल फाउंडरी सर्विसेज़ के अध्यक्ष रणधीर ठाकुर ने भारत में सेमीकंडक्टर की डिज़ाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के लिए ₹76,000 करोड़ की प्रोत्साहन योजना की घोषणा के लिए केंद्र को बधाई दी। बकौल ठाकुर, ''सप्लाई चेन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार प्लान को देखकर अच्छा लगा।" आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर कहा, "इंटेल, भारत में स्वागत है।"