फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हालिया फिल्मों की रिलीज़ के बीच ट्वीट किया है कि मूवीज़ के मामले में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अच्छा समय शुरू हो गया है। उन्होंने 'मोनिका ओ माय डार्लिंग', 'दृश्यम 2', 'ऊंचाई', 'भेड़िया', 'फ्रेडी', 'ऐन ऐक्शन हीरो' और 'कला' जैसी फिल्मों का नाम लेते हुए लिखा, "कुछ हिट हुईं, कुछ नहीं लेकिन सभी पसंद की गईं।"