'लॉकअप' फेम अंजलि अरोड़ा ने 'टेलीचक्कर' से ट्रोलिंग को लेकर कहा है, "एक बार जब आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का फैसला लेते हैं तो आपको इसके लिए तैयार रहना होगा।" अंजलि ने कहा, "मैं नेगेटिव कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती। दर्शक जो महसूस करते हैं, वो बोलने का उन्हें हक है...उन्हें आपको पसंद व नापसंद करने का अधिकार है।"