इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म नहीं है, मैं इसका जीता-जागता उदाहरण हूं: मिथुन के बेटे महाक्षय

ऐक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने 'टीओआई' से कहा है, "फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म नहीं है और मैं इसका जीता-जागता उदाहरण हूं।" उन्होंने कहा, "ऐसा होता तो हर चौथी-पांचवीं फिल्म मैं कर रहा होता लेकिन मैं संघर्ष कर रहा हूं।" बकौल महाक्षय, उनके पिता ने उनसे हमेशा यही कहा है कि वह उनकी कोई मदद नहीं करेंगे।