इंडिगो कर्मियों के एअर इंडिया के भर्ती अभियान के दिन छुट्टी लेने से उड़ानों में हुई देरी: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अधिकतर केबिन क्रू-मेंबर्स के सिक लीव लेने की वजह से देशभर में इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुईं थीं। दरअसल, शनिवार को एअर इंडिया ने भर्ती अभियान चलाया था। 'पीटीआई' के अनुसार, कर्मचारी काम से छुट्टी लेकर भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए गए थे। घटना के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन से जवाब मांगा है।