'इंडियन आइडल' की शूटिंग के दौरान पति रोहनप्रीत की फोटो हमेशा टेबल पर रखती थीं नेहा: हिमेश
गायक हिमेश रेशमिया ने 'इंडियन आइडल' के 13वें सीज़न को लेकर आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग के दौरान नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत की तस्वीर हमेशा टेबल पर सामने रखती थीं। इस पर नेहा ने कहा, "(अब) फोटो की ज़रूरत नहीं...मैं घर से शूट कर रही हूं...इसलिए वह (रोहनप्रीत) मेरे साथ हैं।"