इंड्यूस्ड कोमा (दवाओं की मदद से कोमा में रखना) में बच्चे को जन्म देने के कुछ दिनों बाद मलेशियाई सिंगर सिती सारा रईसुद्दीन का कोविड-19 के चलते निधन हो गया है। 36-वर्षीय सिती, उनके पति और तीन बच्चे जुलाई आखिर में कोविड-19 संक्रमित हुए थे और ऑक्सीजन लेवल गिरने पर पिछले बुधवार को सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।