इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉन्ड की एनएसई में की गई लिस्टिंग, मिला ₹720 करोड़ का निवेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉन्ड की नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में परंपरागत रूप से घंटा बजाकर लिस्टिंग की। उन्होंने कहा, "इंदौर नगर निगम ने ₹244 करोड़ के लिए बॉन्ड जारी किया और लोगों ने ₹720 करोड़ निवेश कर दिए। विश्वसनीयता हो तो पैसे की कमी नहीं होती।"