इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर के नाम पर शहर में बनेगी संगीत अकादमी व उनसे जुड़ा म्यूज़ियम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर के निधन के बाद ऐलान किया है कि इंदौर में उनके नाम पर संगीत अकादमी स्थापित होगी और उनके गायन कार्यों से जुड़ा संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने शहर में मंगेशकर की प्रतिमा स्थापित करने और उनके नाम से वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत का भी ऐलान किया।