इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना बोरा ज़िंदा नहीं है: इंद्राणी के दावे पर एससी में सीबीआई

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के 'शीना ज़िंदा है' वाले दावे का खंडन करते हुए कहा कि वह जीवित नहीं है। सीबीआई ने कहा, "मेडिकल, डीएनए और वैज्ञानिक रिपोर्ट से...साबित होता है कि बरामद हुआ शव शीना का है...और डीएनए रिपोर्ट से सिद्ध होता है कि खोपड़ी शीना की है।"