इंस्टाग्राम ने स्पैनिश निर्देशक पेड्रो अल्मोडोवर की नई फिल्म 'पैरलल मदर्स' का पोस्टर हटाने के लिए माफी मांगी है जिसमें एक निप्पल दिखाया गया था और उससे दूध निकल रहा था। इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी फेसबुक ने पोस्टर को बहाल करते हुए कहा, "कुछ परिस्थितियों में हम न्यूडिटी को अनुमति देते हैं।" फिल्म में पेनेलोपे क्रूज़ ने अभिनय किया है।