इंस्टाग्राम पर लौटीं ऐक्ट्रेस मेगन फॉक्स, मंगेतर के धोखा देने की अफवाहों को बताया गलत
ऐक्ट्रेस मेगन फॉक्स ने उनके मंगेतर व रैपर मशीन गन केली से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है और एक नोट शेयर कर कहा कि उनके रिश्ते में 'कोई तीसरा शामिल नहीं' था। रैपर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर मेगन ने कहा, "मुझे ऐसी निराधार खबरों से नफरत है, बेकसूर लोगों को बख्श दीजिए।"