इक्सिगो को ₹1,600 करोड़ का आईपीओ लाने के लिए मिली सेबी की अनुमति

सेबी ने यात्रा प्लैटफॉर्म इक्सिगो का परिचालन करने वाली ले ट्रेवेन्यूस टेक्नोलॉजी को ₹1,600 करोड़ का आईपीओ लाने की अनुमति दे दी है। इस ऑफर के तहत ₹750 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि मौजूदा शेयरधारक ₹850 करोड़ के शेयरों की पेशकश (ओएफएस) करेंगे। आईपीओ से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल कंपनी की ग्रोथ के लिए किया जाएगा।