ज़ोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 92% बढ़कर ₹125 करोड़ हो गया जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹65 करोड़ था। कंपनी की आय भी 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹13,590 करोड़ थी। वहीं, कंपनी का कुल खर्च 75% बढ़कर ₹24,166 करोड़ रहा।