इटली में हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल जेल; नाबालिग रहे तो माता-पिता करेंगे भरपाई
इटली सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए नए सुरक्षा पैकेज को मंजूरी दी है। इसके तहत सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाली हिंसा में शामिल लोगों को 5 साल तक जेल और करीब ₹21 लाख तक जुर्माना हो सकता है। वहीं, तोड़फोड़ में शामिल प्रदर्शनकारी नाबालिग पाए गए तो नुकसान की भरपाई उनके माता-पिता को करनी होगी।