इतिहास का पहला IPL मैच आरसीबी और केकेआर के बीच 18 अप्रैल 2008 को बेंगलुरु में हुआ था। उस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ब्रेंडन मैक्कुलम के 158*(73) रनों की बदौलत 222/3 रन बनाए थे जिसके जवाब में आरसीबी 82-रन पर ढेर हो गई थी। आरसीबी की पारी में सर्वाधिक 19 रनों का योगदान एक्स्ट्रा का था।