इतिहास के मुद्दे आज उठाए जा रहे हैं, निराशाजनक है: अबू आज़मी के बयान पर सांसद मनोज झा

समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आज़मी के औरंगज़ेब वाले बयान पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, "मुझे निराशा है कि इतिहास के पन्नों से मुद्दे आज उठाए जा रहे हैं क्योंकि हम सभी में आज की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता नहीं है। इससे हमें बाज़ आना चाहिए।"