डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इंडियन नैशनल सिने अकादमी अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए खुद पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "मेरा और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है...मैंने 17 फिल्में कीं और मुझे कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला...मुझे सिर्फ अवॉर्ड शो को होस्ट करने के लिए बुलाया जाता है।"