इतना जो मुस्कुरा रहे हो, बजट की कटौती का राज़ छिपा रहे हो?: मौर्य की तस्वीर शेयर कर अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने इसके साथ लिखा, "आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो...आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गई...आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुंचा...टेंडर न हो पाया...क्या ये सब राज़ छिपा रहे हो?"