कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोवा की आज़ादी पर दिए बयान को लेकर कहा है कि यह 'इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का...हताशाजनक प्रयास' है। बकौल चिदंबरम, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सही समय पर हस्तक्षेप किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि नेहरू चाहते तो भारत की आज़ादी के कुछ घंटों में गोवा आज़ाद हो जाता।