शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एनसीपी चीफ शरद पवार के इस्तीफे के एलान पर कहा है, "इतिहास ने खुद को दोहराया है।" उन्होंने लिखा, "गंदी राजनीति से तंग आकर शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे ने भी इस्तीफा दिया था लेकिन शिवसैनिकों के प्यार के कारण फैसला वापस लेना पड़ा। बालासाहेब की तरह पवार भी राज्य की राजनीति की आत्मा हैं।"