प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 19-वर्षीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा को सीडब्ल्यूजी 2022 में पुरुषों के 67-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "इतिहास रच रही है...हमारी युवा शक्ति...छोटी-सी उम्र में वे अपार गौरव और यश लाए हैं...उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" गौरतलब है, जेरेमी ने 300-किलोग्राम भार उठाकर सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड बनाया है।