इत्र कारोबारी पीयूष जैन स्कूटर पर घूमते थे, शादियों में चप्पल पहनकर आ जाते थे: पड़ोसी

ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में ₹200 करोड़ कैश मिलने के बाद गिरफ्तार हुए यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के पड़ोसियों ने बताया है कि जैन स्कूटर पर घूमते थे। पड़ोसियों के अनुसार, शादियों में पीयूष बाथरूम की चप्पल पहनकर आ जाते थे। उन्होंने बताया, "वह मिलनसार नहीं थे...मुश्किल ही पड़ोसियों से नाता रखते या बातचीत करते थे।"