दिल्ली विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 'नोटा' से टक्कर मिली। दिल्ली के 0.57% मतदाताओं ने 'नोटा' का बटन दबाया तो वहीं राष्ट्रीय पार्टी बसपा और सीपीआई(एम) का वोट शेयर क्रमशः 0.58% व 0.01% रहा। दिल्ली में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं।