गायक मीका सिंह ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की भद्दी टिप्पणी को लेकर नाराज़गी जताई है व एक वीडियो जारी कर लोगों से कहा, "जैसे तुम सिंगर्स को एकदम से नोटिस भेज देते हो...क्या इन गधों को रोक नहीं सकते?" उन्होंने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो को लेकर कहा, "मैंने वह एपिसोड देखा...बहुत ही वाहियात है...वे बहुत सारी गालियां देते हैं।"