इन्फ्लुएंसर मैड संधू के हत्याकांड में वॉन्टेड शूटर अरेस्ट; अमिताभ के घर पर थी हमले की योजना

विदेश में रह रहे एक गैंगस्टर से जुड़े दो कथित शूटर विकास ठाकुर उर्फ विक्की और दीपक सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीपक, अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मैडी संधू की हत्या के मामले में वांछित था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्हें अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग का निर्देश मिला था।