इन्फोसिस के ₹18,000 करोड़ के शेयर बायबैक में प्रमोटर्स नहीं लेंगे हिस्सा
आईटी कंपनी इन्फोसिस अपने शेयरहोल्डर्स से ₹18,000 करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी। बुधवार को कंपनी ने शेयर बाज़ारों को बताया कि नंदन नीलेकणि, सुधा मूर्ति और अन्य समेत कंपनी के प्रमोटर शेयर बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, इस अपडेट के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 3.91% तक की तेज़ी देखी गई।