इन वीटो पावर वाले देशों की कुल आबादी से अधिक है बिहार के मतदाताओं की संख्या
बिहार चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3.92 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 3.50 करोड़ है। प्रदेश में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 1725 और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं (18-19 साल के) की संख्या 14 लाख से अधिक है। प्रदेश के मतदाताओं की संख्या वीटो पावर वाले देश ब्रिटेन व फ्रांस की कुल आबादी से भी अधिक है।