इनकम टैक्स रिटर्न की ऑनलाइन फाइलिंग से जुड़ी सभी समस्याएं कर ली गई हैं दूरः सीबीडीटी

सीबीडीटी ने कहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न की ऑनलाइन फाइलिंग से जुड़ी सभी समस्याएं दूर कर ली गई हैं। सीबीडीटी चेयरमैन जेबी मोहपात्रा ने कहा, “प्रतिदिन औसतन 2.5 लाख रिटर्न फाइल हो रहे हैं।” उन्होंने साथ ही कहा, “करीब 2.5 करोड़ रिटर्न फाइल हो गए हैं और उम्मीद है कि दिसंबर तक यह संख्या 4 करोड़ तक पहुंच जाएगी।”