कांग्रेस नेता कीर्ति आज़ाद ने उनके टीएमसी में शामिल होने की खबरों पर कहा है, "सूत्रों ने यह कहा है, तो मैं इससे इनकार नहीं कर सकता।" खबरों के अनुसार, आज़ाद कांग्रेस छोड़कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में मंगलवार को टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी दिल्ली के दौरे पर हैं।