'आशिकी 3' के निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी कर फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ जेनिफर विंगेट को कास्ट करने की खबरों का खंडन किया है। बयान में कहा गया, "इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है...फीमेल लीड की तलाश जारी है...हम भी जल्द से जल्द फीमेल लीड को फाइनल कर फैन्स के साथ साझा करना पसंद करेंगे।"