इन्फ्लुएंसर आशिता सिंह की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों ने उन्हें ऐश्वर्या की हमशक्ल बताया

इन्फ्लुएंसर आशिता सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और कई यूज़र्स ने उन्हें ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल बताया है। अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को आर्टिस्ट बताने वाली आशिता के इस प्लैटफॉर्म पर 2.5 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने आशिता के एक वीडियो पर कमेंट किया है, "ऐश्वर्या प्रो मैक्स।"