इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने कान्स में पहना खुद से बनाया हुआ अपना दूसरा आउटफिट
फैशन डिज़ाइनर व इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में दूसरी बार शामिल हुई हैं। फेस्टिवल में वह दोबारा खुद से बनाए गए आउटफिट (साड़ी) में नज़र आईं। उन्होंने इस साड़ी को बनाए जाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह बाज़ार से कपड़ा खरीदती और कपड़े की सिलाई करती हुई नज़र आ रही हैं।