फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' देखने के बाद रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाने से रणबीर की लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएगा। इम्तियाज ने यह भी कहा कि रणबीर डायरेक्शन में जाना चाहते हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि रणबीर एक्टिंग न छोड़ें।