इमरान खान की गर्लफ्रेंड ने हिरासत में लिए जाने के बाद शेयर की सेल्फी, कहा- रोमांस हो तो ऐसा
मुंबई में शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने उनके साथ सेल्फी शेयर की। लेखा ने 'आज़ादी' गाने के साथ कैप्शन लिखा, "रोमांस हो तो ऐसा।" उन्होंने वीडियो भी शेयर किए जिनमें दावा किया कि मुंबई पुलिस उन्हें घर नहीं जाने दे रही है।