सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मायावती को 'बड़ी नेता' बताते हुए कांग्रेस के साथ गठबंधन का न्योता दिया। सपा ने सहारनपुर की दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर मसूद को झटका दिया, जिसके बाद मसूद ने सपा की गंभीरता पर सवाल उठाए।